Chhattisgarh mein sarpanch ka vetan kitna hai — ये सवाल आज बहुत से लोगों के मन में आता है, खासकर उन लोगों के, जो ग्रामीण राजनीति में रुचि रखते हैं या खुद सरपंच बनने की सोच रहे हैं। छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहाँ ग्राम पंचायतें गाँव के विकास की रीढ़ हैं, और सरपंच उस रीढ़ का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। लेकिन इस जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को आर्थिक रूप से कितना मिलता है, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। तो आइए, इस लेख में हम विस्तार से समझते हैं कि छत्तीसगढ़ में सरपंच का काम क्या होता है, जिम्मेदारी क्या होती है, वेतन कितना मिलता है और अधिकार क्या होते हैं।

Chhattisgarh Mein Sarpanch Ka Vetan Kitna Hai

सरपंच का क्या काम है ?

गाँव की सबसे छोटी लेकिन सबसे जरूरी सरकारी इकाई होती है ग्राम पंचायत और उस पंचायत का मुखिया होता है सरपंच। वो सीधे गाँव के लोगों द्वारा चुना जाता है, इसलिए उसकी जिम्मेदारी भी सीधे गांव के जनता के प्रति होता है। जब हम ये समझने की कोशिश करते हैं कि Chhattisgarh mein sarpanch ka vetan kitna hai, तो पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर उसे इतना काम क्यों करना पड़ता है, क्योंकि सरपंच के कुछ विशेष प्रकार के काम होते हैं।

ग्राम सभा की बैठकें आयोजित करना –

एक सरपंच को हर तीन महीने में कम से कम एक बार ग्राम सभा बुलाना जरूरी होता है। इसमें गाँव के सभी समस्याओं पर खुलकर चर्चा होती है।

सरकारी योजनाओं को लागू करवाना-

प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को गाँव तक पहुँचाना और उनको सही से सफलतापूर्वक लागू करना।

विकास कार्यों की निगरानी करना –

गाँव के सड़क, नाली, स्कूल, आँगनबाड़ी और पानी की टंकी जैसे निर्माण कार्यों की पूरी तरह से देखरेख करना भी सरपंच का काम होता है ।

पंचायत का बजट तैयार करना –

पंचायत की आमदनी और खर्च का हिसाब रखना और हर साल का सालाना बजट बनाने का काम भी, एक सरपंच का ही होता है ।

झगड़ों का निपटारा करना –

गाँव में छोटे-मोटे विवादों को आपसी समझ से सुलझाना, ताकि मामला अदालत तक न पहुँचे। लेकिन इस पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। सरपंच दिन-रात गाँव वालों के लिए उपलब्ध रहता है, चाहे कोई सरकारी काम हो या कोई दस्तावेज बनवाना हो या फिर कोई व्यक्तिगत समस्या का समाधान करना हो, ये सब काम सरपंच का होता है । ये पद जितना दिखने में सरल लगता है, असल में उतना ही मेहनत और समर्पण माँगता है।

सरपंच की क्या जिम्मेदारी होती है ?

सरपंच बनना सिर्फ एक चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि ये एक पूरे गाँव की जिम्मेदारी उठाना है। छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के तहत सरपंच पर कई कानूनी और सामाजिक जिम्मेदारियाँ होती हैं। यही वजह है कि जब भी Chhattisgarh mein sarpanch ka vetan की बात होती है, तो लोग अक्सर हैरान हो जाते हैं कि इतनी जिम्मेदारियों के बदले इतना कम मिलता है। सरपंच कुछ खास जिम्मेदारियां होती है जैसे, पंचायत के सभी आमदनी और खर्च का हिसाब ग्राम सभा के सामने रखना और कोई भी काम छुपकर नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं और आम नागरिकों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँचाना। गाँव में साफ-सफाई सुनिश्चित करना, शौचालय निर्माण और खुले में शौच मुक्त गाँव बनाने का लक्ष्य पूरा करना। बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर नजर रखना। बाढ़, सूखा या महामारी जैसी आपदाओं में सबसे पहले मदद के लिए आगे आना और प्रशासन से तालमेल बिठाना ये सब जिम्मेदारियां एक सरपंच का होता है।यदि सरपंच अपना काम ठीक से नहीं करता, तो छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के तहत उसे पद से हटाया भी जा सकता है। ये अधिकार स्वयं ग्राम सभा के पास होता है।

सरपंच की सैलरी कितनी होती है ?

अब आते हैं उस असली सवाल पर जो सबसे ज्यादा पूछा जाता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि सरपंच को अच्छी सैलरी मिलती होगी, लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। दरअसल, सरपंच को कोई “fixed salary” नहीं मिलती जैसी किसी सरकारी कर्मचारी को मिलती है उन्हें “मानदेय” दिया जाता है, जो एक सम्मान-राशि होती है। यहां आप छत्तीसगढ़ के सरपंच का मानदेय देख सकते है –

                  पद              —  मासिक मानदेय (लगभग)

      सरपंच (छोटे पंचायत में) — ₹3,500 से ₹4,000 तक

       सरपंच (बड़े पंचायत में) — ₹4,000 से ₹5,000 तक

                        उपसरपंच — ₹2,000 से ₹2,500 तक

इसके अलावा यात्रा भत्ता, बैठक भत्ता और पंचायत कार्यालय के उपयोग जैसी सुविधाएं मिलती है। जो लोग जानना चाहते हैं कि Chhattisgarh mein sarpanch ka vetan सरकार द्वारा कब और कैसे बढ़ाया जाता है, उनके लिए बता दें, ये राज्य सरकार की घोषणाओं पर निर्भर करता है और समय-समय पर इसमें बदलाव होते रहते हैं।ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह पद एक सेवा का पद है, न कि नौकरी। इसीलिए इसे Honorary Post भी कहा जाता है। अपको सटीक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं, सरपंच को कितना मानदेय मिल रहा है।

सरपंच का पावर क्या है ?

सरपंच का पद जिम्मेदारी के साथ ही पावर का भी पद है। छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम, 1993 के तहत सरपंच को काफी व्यापक पावर दी गई हैं। यही कारण है कि गाँव में सरपंच की बात का वजन होता है, उसकी एक मंजूरी से कई काम हो सकते हैं और एक आपत्ति से काम रुक भी सकता है।

फाइनेंशियल पावर –

पंचायत के बजट को स्वीकृत करने में मेन भूमिका और एक निश्चित सीमा तक विकास कार्यों की मंजूरी देने का अधिकार के साथ साथ पंचायत निधि से खर्च पर हस्ताक्षर करने का अधिकार होता है

प्रशासनिक पावर –

ग्राम सभा की अध्यक्षता करना। पंचायत सचिव और अन्य कर्मचारियों के काम की निगरानी। सरकारी अधिकारियों से सीधे बात करना और समस्याओं पर आवाज उठाने का पावर होता है।

निगरानी पावर –

गाँव में चल रहे सरकारी कार्यों का Social Audit करवाने का पावर होता है और किसी भी अनियमितता पर बड़े अधिकारियों को रिपोर्ट करने का भी पावर होता है। लेकिन एक बात तो साफ है, अगर कोई ईमानदार और मेहनती इंसान इस पद पर आए, तो वो गाँव की पूरी तस्वीर बदल सकता है। इसीलिए जब हम Chhattisgarh mein sarpanch ka vetan की तुलना उसके अधिकारों से करते हैं, तो ये पद आर्थिक रूप से कम भले ही हो, लेकिन प्रभाव की नजरिये से बहुत बड़ा है।

सरपंच किसके अंडर काम करता है?

ये सवाल बेहद जरूरी है क्योंकि बहुत से लोग सोचते हैं कि सरपंच सबसे ऊपर होता है और उसे कोई जवाब नहीं देना होता। लेकिन असल में सरपंच एक पूरी तरह Government व्यवस्था का हिस्सा होता है और उसे ऊपर लेवल तक जवाब देना पड़ता है।

सरपंच इन संस्थाओं के अंतर्गत काम करता है –

ग्राम सभा, ये सर्वोच्च संस्था है। ग्राम सभा में गाँव के सभी मतदाता शामिल होते हैं और सरपंच उनके सामने अपना हिसाब देता है। ग्राम सभा चाहे तो सरपंच को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर सकता है। सरपंच Block Level पर जनपद पंचायत के आदेशों का पालन करता है। यहाँ से विकास कार्यों की मंजूरी मिलती है और फंड भी यहीं से आता है। जिला पंचायत District Level ऊपर लेवल पर नीतियाँ बनाता है, जिन्हें सरपंच को Gram Level पर लागू करना होता है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतों को फंड देता है, दिशानिर्देश जारी करता है और उनकी जांच करता है। जिला कलेक्टर बड़े विकास कार्यों और Disaster Management में जिला कलेक्टर की देखरेख में भी सरपंच का काम आता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और जनपद पंचायत के अधिकारी सीधे पंचायतों की गतिविधियों की जाँच करते हैं और साथ ही निगरानी रखते है। इस पूरी व्यवस्था में सरपंच का एक बहुत बड़ा रोल होता है, वो ऊपर से आने वाली सरकारी नीतियों को नीचे तक पहुँचाता है और नीचे से आने वाली जनता की माँगों को ऊपर तक पहुंचाता है, इसीलिए भले ही Chhattisgarh mein sarpanch ka vetan ज्यादा न हो, उसकी भूमिका बेहद अहम होती है।

निष्कर्ष –

इस लेख में हमने बारिकी से जाना कि छत्तीसगढ़ में सरपंच के काम, जिम्मेदारियाँ, अधिकार और प्रशासनिक रोल क्या है। साथ ही ये भी समझा कि Chhattisgarh mein sarpanch ka vetan एक मानदेय के रूप में 3,500 से ₹5,000 प्रति माह तक होता है, जो भले ही ये रकम कम लगे, लेकिन इस पद से सम्मान के साथ साथ बदलाव लाने का पावर होता है।सरपंच का पद केवल पैसे के लिए नहीं होता, ये पद एक सेवा का अवसर है। जो व्यक्ति गाँव के लिए कुछ करना चाहता है, जिसमें नेतृत्व करने की क्षमता है और जो जनता की भाषा समझता है, उसके लिए यह पद एक बेहतरीन मंच है। अगर आप छत्तीसगढ़ में पंचायत व्यवस्था की जानकारी और बारीकी से जानना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाइए

FQA –

1. ग्राम पंचायत में सबसे ऊंचा पद कौन सा है?

ग्राम पंचायत में सबसे ऊंचा और सबसे अहम पद सरपंच का होता है। सरपंच को गांव का मुखिया कहा जाता है। वो पूरे गांव का नेतृत्व करता है और ग्राम पंचायत की सभी बैठकों की अध्यक्षता करता है। सरपंच को गांव के लोग सीधे वोट देकर चुनते हैं, इसलिए ये पद बहुत जिम्मेदारी वाला होता है। सरपंच ही तय करता है कि गांव में कौन सा काम पहले होगा, पैसा कहां खर्च होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ किसे मिलेगा। सरपंच के नीचे उप-सरपंच और पंच होते हैं, लेकिन निर्णय लेने का अधिकार सबसे ज्यादा सरपंच के पास होता है।

2. सरपंच का बजट कौन पास करता है?

सरपंच का बजट ग्राम सभा पास करती है। ग्राम सभा यानी गांव के सभी मतदाता मिलकर बैठक करते हैं और तय करते हैं कि इस साल गांव का पैसा कहां और कैसे खर्च होगा। ये बैठक साल में कम से कम दो बार होना जरूरी है। इसके अलावा जिला पंचायत और राज्य सरकार भी बजट की निगरानी करते हैं। सरपंच अकेले मनमाने तरीके से पैसा नहीं खर्च कर सकता, उसे ग्राम सभा की मंजूरी लेनी पड़ती है। बजट पास होने के बाद ही सरकारी फंड गांव के नाम से खाते में आता है और काम शुरू हो सकता है।

3. सरपंच को 1 साल में कितना बजट मिलता है?

सरपंच को मिलने वाला बजट गांव की जनसंख्या और सरकारी योजनाओं पर निर्भर करता है। आमतौर पर एक ग्राम पंचायत को सालाना 10 लाख से 50 लाख रुपए तक का बजट मिल सकता है। ये पैसा कई तरीके से आता है जैसे — 14वां -15वां वित्त आयोग, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि। बड़े गांवों को ज्यादा और छोटे गांवों को कम बजट मिलता है। इसके अलावा राज्य सरकार भी अलग से फंड देती है। ये बजट सड़क, नाली, स्कूल, आंगनबाड़ी, पानी जैसे जरूरी कामों पर खर्च किया जाता है।

4. छत्तीसगढ़ में सरपंच की सैलरी कितनी होती है?

छत्तीसगढ़ में सरपंच को मानदेय (Honorary Allowance) दिया जाता है, इसे पूरी तरह सैलरी नहीं कहा जाता। छत्तीसगढ़ सरकार के नियम के अनुसार सरपंच को लगभग ₹3,500 से ₹5,000 प्रति माह तक मानदेय मिलता है। ये राशि समय-समय पर सरकार बदलती रहती है। इसके अलावा सरपंच को बैठकों में भाग लेने का अलग भत्ता भी मिल सकता है। सरपंच का पद मुख्य रूप से सेवा भाव से किया जाने वाला काम माना जाता है, इसलिए वेतन बहुत कम होता है। असली फायदा गांव के विकास कार्यों के जरिए जनता की सेवा करने में होता है।

5. सरपंच को कितना फंड दिया जाता है?

सरपंच को फंड कई सरकारी योजनाओं के तहत अलग-अलग मिलता है। मेन फंड इस प्रकार हैं , 15वां वित्त आयोग से बुनियादी ढांचे के लिए फंड मिलता है, मनरेगा से मजदूरी और काम के लिए, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय और सफाई के लिए और PMAY से मकान बनाने के लिए फंड मिलता है।एक सामान्य ग्राम पंचायत को कुल मिलाकर ₹15 लाख से ₹1 करोड़ तक फंड मिल सकता है, ये गांव की जनसंख्या और पिछड़ेपन पर निर्भर करता है। ये सारा पैसा सीधे पंचायत के बैंक खाते में आता है और सरपंच व सचिव मिलकर इसे खर्च करते हैं।

6. सरपंच को कौन हटा सकता है?

सरपंच को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया जा सकता है। यदि ग्राम पंचायत के दो-तिहाई पंच सरपंच के खिलाफ वोट करें तो सरपंच को हटाया जा सकता है। इसके अलावा राज्य सरकार या कलेक्टर भी सरपंच को भ्रष्टाचार, गड़बड़ी या कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर स्पेंड कर सकते हैं। यदि सरपंच पर कोई आपराधिक मामला दर्ज हो जाए या वो अपात्र हो जाए, तो भी उसे हटाया जा सकता है। ये पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के तहत होता है।

7. सरपंच की मृत्यु होने पर क्या होता है?

यदि किसी सरपंच की मृत्यु हो जाए तो उप-सरपंच तुरंत सरपंच का कार्यभार संभाल लेता है। उप-सरपंच तब तक काम करता है जब तक नया सरपंच नहीं चुन लिया जाता। इसके बाद जिला पंचायत अधिकारी को सूचना दी जाती है और उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है। यदि सरपंच का कार्यकाल 6 महीने से कम बचा हो तो उपचुनाव नहीं होता और उप-सरपंच ही बाकी समय काम करता है। मृत सरपंच के परिवार को सरकार की तरफ से कुछ सहायता राशि भी दी जा सकती है, ये राज्य सरकार की नीति पर निर्भर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *